रायबरेली, अप्रैल 24 -- शिवगढ़,(रायबरेली)संवाददाता। उत्तर प्रदेश में रायबरेली के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में ब्याही बेटी के घर हुए विवाद की सूचना पर पहुंचे सास, ससुर व साले को दामाद ने दौड़ाकर पीटा। मारपीट में तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। मोहल्ले के लोगों ने बीच-बचाव करके घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। लखनऊ जनपद के निगोहां थाना क्षेत्र के लवलि गांव के रहने वाले नौमीलाल और शांति ने बताया कि उसकी बेटी रूबी की शादी करीब पांच साल पहले शिवगढ़ थाना क्षेत्र के दसवंत खेड़ा मजरे सूरजपुर गांव के रहने वाले मनोज पुत्र मूलचंद के साथ हुई थी। यह भी पढ़ें- बेटी की ससुराल पहुंचे माता-पिता समेत तीन को पीटा आरोप है कि उसका द...