कन्नौज, मार्च 8 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव बेटी की ससुराल पहुंचे पिता के साथ मारपीट कर दी गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। औरैया जिले के फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम केशमपुर खाम निवासी रामजीवन यादव ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके साथ लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की गई। उन्होंने बताया कि 6 मार्च की सुबह उनके दामाद रामशंकर यादव निवासी ग्राम अलीपुर ने फोन कर बुलाया और कहा कि उनकी बेटी देवी किसी गैर व्यक्ति से बात करती है और उसका मोबाइल फोन उनके पास है, जिसे आकर ले जाएं। इस पर रामजीवन दोपहर बेटी की ससुराल अलीपुर पहुंच गए। आरोप है कि वहां पहुंचते ही दामाद के चचेरे भाई अनुज कुमार उर्फ राहुल ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.