नोएडा, अप्रैल 3 -- दादरी। कस्बे के पुराना कटहैरा रोड स्थित मकान का ताला तोड़कर बदमाश नगदी और गहने चोरी कर ले गए। परिवार के सभी सदस्य बेटी की ससुराल गए थे। इसी बीच बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। शाहिद ने बताया कि वह सोमवार को परिवार के साथ अपनी बेटी के ससुराल गए थे। इसी बीच बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे गहने और नगदी चोरी कर ली। परिवार के लोग घर लौटे तो चोरी की घटना का पता चला। इसकी शिकायत तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की, लेकिन चोरों का कोई पता नहीं चला। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी की फुटेज देखी जा रही है। चोरों का पता लगाकर घटना का खुलासा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.