बेटी की ससुराल आये माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
बुलंदशहर, सितम्बर 21 -- पहासू क्षेत्र के गांव कुंवरपुर आये माता-पिता को दामाद के माता पिता तथा अन्य लोगों ने पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। मां-बाप को पिटता देख बचाने आई विवाहिता को भी ननद और उनके पतियों ने लात घूंसों तथा फूंकनी से पीट कर घायल कर दिया। विवाहिता के पूरे शरीर पर चोटों के निशान ससुरालीजनों की बर्बरता बता रहे हैं। पीड़िता गुड़िया पत्नी अवनेश कुमार की तहरीर पर घटना के पांच दिन बाद आरोपी ससुर रामवीर,सास शशि देवी, ननद सुमन व प्रीति तथा नंदोई गोपाल व गौरव के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.