बेटी की ससुराल आए मायके वालों से मारपीट, चार घायल
बागपत, जून 3 -- बड़ौत। बिराल गांव में बेटी को परेशान किए जाने की सूचना पर पहुंचे मायके वालों के साथ ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट की। जिसमें चार लोग घायल हुए। पीड़ित ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। नहीम निवासी नंगला कनवाड़ा ने बताया कि उसकी बहन रेश्मा का निकाह आठ साल पहले बिराल के एक युवक से हुआ था। बताया कि निकाह के बाद से ही उसकी बहन को ससुराल में परेशान किया जाने लगा। इस पर रेश्मा का मामा शब्बीर, चाचा हारुन, आशु, जीजा नौशाद, उसकी मां नफीसा रेशमा की ससुराल पहुंचे, जहां पर रेशमा के ससुराल वालों ने उन पर लाठी-डंड़ों से हमला बोल दिया, जिसमें नौशाद, हारुन, शब्बीर और आशु को काफी चोट आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। नहीम ने आतिक, शहनवाज, आसिफ, हनीफ, जुबेर, सद्दाम, अबाश व यामीन को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.