फिरोजाबाद, मार्च 9 -- गंगा नगर में अपनी बेटी दामाद में हुए विवाद को हल कराने आए मायके पक्ष पर ससुरालियों ने लाठी डंडों से हमला कर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अरविंद कुमार पुत्र हुब्बलाल निवासी नगला पाल थाना औंछा जनपद मैनपुरी ने अपनी बेटी शशि की शादी शिवम यादव पुत्र बालकिशन निवासी गंगा नगर के साथ 10 वर्ष पहले की थी। 4 मार्च को पीड़ित की बेटी ने सूचना दी कि ससुरालियों ने मारपीट कर जान लेने का प्रयास किया। बेटी ने पिता से जान बचाने की गुहार लगाई तो पीड़ित पिता अपने परिजनों अखिलेश कुमार पुत्र बलवीर सिंह, नरवीर सिंह पुत्र हुब्बलाल, अलवर सिंह सहित अन्य परिजनों के साथ बेटी की ससुराल आए।घर पर मौजूद पीड़ित के दामाद शिवम, उसके पिता बालकिशन, मां सुनीता, देवेन्द्र यादव पुत्र राजू निवासी मुस्तफाबाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.