गाज़ियाबाद, मई 10 -- -तीन नामजद समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी थाना क्षेत्र में दंपति के बीच हुए घरेलू विवाद को सुलझाने पहुंचे युवती के पिता के साथ दामाद और उसके दो भाइयों ने मारपीट की। पीड़ित द्वारा मामले की सूचना पुलिस को देने पर हमलावर मौके से भाग गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की राजनगर फेज तीन में रहने वाले मेहताब ने पुत्री गुलअफशा का निकाह चिरोड़ी गांव में रहने वाले आसिफ के साथ करीब छह माह पूर्व किया था। आरोप है कि दंपति के बीच कुछ समय से घरेलू विवाद चल रहा था।मेहताब के मुताबिक पुत्री के बुलाने पर वह सात मई को पुत्री से मिलने आए थे। इस दौरान घर पर मौजूद दामाद आसिफ से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसपर आरिफ उसके दो भाईइयों ...