बेटी की ससुराल आए परिजनों की पिटाई
प्रयागराज, अक्टूबर 4 -- थरवई, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के तारडीह गांव के मजरा रमईपुर गांव में बेटी से विवाद की सूचना पर पहुंचे मायकेवालों को दौड़ा दौड़ा कर पिटाई की गई। मारपीट में महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए।बहारिया थाने के सिलोखरा गांव के राकेश बिंद के बहन अन्नपूर्णा की शादी तारडीह गांव के मजरा रमईपुर में हुई थी। भाई राकेश बिंद का आरोप है की शादी के बाद से ही बहन को दहेज़ की मांग करते हुए प्रताड़ित किया जा रहा है। शनिवार की शाम मारपीट की सूचना पर हम लोग बहन के घर आए थे। बातचीत के दौरान बहन के ससुराल वालों ने लाठी, डंडा, सरिया से अचानक हमला कर दिया। महिलाओं और पुरुषों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। मारपीट की सूचना थरवई पुलिस को हुई तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने मारपीट के आरोप में कई लोगों को हिरासत में लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.