पूर्णिया, मार्च 20 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता।पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र के आदर्श जेपी मध्य विद्यालय भटगामा की कक्षा पांच की छात्रा आर्या कुमारी ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर अपने माता-पिता और विद्यालय का नाम रोशन किया है। आर्या की इस उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। आर्या के पिता रविन्द्र कुमार मिस्त्री निजी क्षेत्र में कार्यरत हैं, जबकि माता पूजा देवी गृहिणी हैं। आर्या की सफलता पर सांसद प्रखंड अनुश्रवण निगरानी समिति के प्रखंड अध्यक्ष नीतीश कुमार, स्थानीय मुखिया हबीब, भाजपा नेता सह डिमिया छतरजान पंचायत के मुखिया अंगद मंडल, पंसस अर्जुन कुमार मंडल, सरपंच सोमनाथ पोद्दार, जिप उपाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह सहित कई जनप्रतिनिधियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी। इस अवसर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.