हरदोई, मार्च 2 -- हरदोई। रिटायर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राज कुमार की बेटी शिखा कपिल ने प्रतिष्ठित आईबीपीएस की आल इंडिया परीक्षा पास कर ली है। अपनी बेटी की सफलता से आह्लादित होते हुए बताया उसका पंजाब नेशनल बैंक में सेलेक्शन हो गया। सफलता के मौके पर परिवार और रिश्तेदारों में खुशी मनाई जा रही है। शिखा कपिल ने बताया कि तथागत गौतम बुद्ध और बाबा साहब डॉ अंबेडकर के आदर्शों व विचारों के आधार पर सफलता पाई है। इस सफलता के पीछे बाबा दादी तथा माता-पिता का बहुत बाद योगदान रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...