औरैया, अप्रैल 12 -- रुरुगंज, संवाददाता। बेटी की शादी की खुशियों के बीच गैस सिलेंडर की किल्लत ने एक परिवार की चिंता बढ़ा दी है। रुरुगंज क्षेत्र के चन्दैया गांव में एक पिता शादी से ठीक पहले सिलेंडर न मिलने से परेशान होकर मदद की गुहार लगा रहा है। गांव निवासी श्रीचन्द्र राजपूत की बेटी की शादी 16 अप्रैल को तय है। घर में शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और मेहमानों का आना-जाना भी शुरू हो गया है, लेकिन ऐन वक्त पर गैस सिलेंडर न मिलने से रसोई व्यवस्था पर संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित पिता का कहना है कि उन्होंने आसपास की गैस एजेंसियों और परिचितों से कई बार संपर्क किया, लेकिन कहीं से भी सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो सका। यहां तक कि पड़ोसियों और रिश्तेदारों से भी मदद मांगी, लेकिन सभी ने अपनी जरूरत बताते हुए असमर्थता जता दी। भावुक पिता ने कहा कि बेटी की शादी है,...