हाथरस, अप्रैल 23 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली सदर क्षेत्र के रूपनगर बालापट्टी में बेटी की शादी से लौट रहे परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि घर के बाहर पहले से घात लगाए बैठे मोहल्ले के ही तीन युवकों ने परिवार पर हमला कर दिया। मारपीट में पीड़ित के बेटे और भांजे को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित ने सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। भूदेव पुत्र हरीशंकर निवासी रूपनगर बालापट्टी ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि बुधवार को वह परिवार के साथ बेटी मनीषा की शादी करके लौट रहे थे। जैसे ही वे घर के बाहर पहुंचे तभी मोहल्ले के मोहित, पवन और रोहित ने उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि तीनों ने लाठी-डंडों से परिवार के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में भूदेव के बेटे सूर्या और भांजे गौरव को काफी चोटें आई हैं। शोर सुनकर मोहल्ले के लोगों को आता ...