मऊ, फरवरी 17 -- मधुबन, (मऊ) हिन्दुस्तान संवाद। मधुबन तहसील क्षेत्र में कार्यरत बूथ लेवल आफिसर (बीएलओ) आशा देवी की रविवार की देर रात अचानक मौत हो गई। बेटी की शादी से पहले ही बीएलओ की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के परिजनों को ढांढ़स बंधाने के लिए पूरे दिन लोगों का तांता लगा रहा। स्थानीय तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुंवरपुरवा निवासिनी 50 वर्षीय आशा देवी मित्तूपुर में बीएलओ के पद पर तैनात थीं। रविवार की देर रात को उनकी तबीयत अचानक काफी खराब हो गई और उनकी मौत हो गई। बीएलओ की अचानक मौत की सूचना मिलते ही लोग हतप्रभ हो गए। मृतक बीएलओ के घर राजस्व निरीक्षक और लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। राजस्व अधिकारियों ने बताया कि मृतक बीएलओ अपने पीछे दो बेटियों 31 वर्षीय अंशु और 29 वर्षीय सुप्रिया की कच्ची गृहस्थी छोड़ गई हैं। बड़ी बेटी की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.