उन्नाव, मार्च 17 -- फतेहपुर चौरासी। संवाददाता फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के भूटिया परशुरामपुर गांव के रहनेवाले युवक ने मंगलवार को आम के पेड़ पर फंदे से लटक खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।भूटिया परशुरामपुर गांव के 55 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार मजदूरी और खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। मंगलवार सुबह घर से करीब 200 मीटर दूरी पर स्थित एक बाग में आम के पेड़ के सहारे उनका शव फंदे से लटका मिला। सुबह ग्रामीणों ने देखा तो परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल और पूछताछ के बाद शव पीएम को भेजा। परिजनों के अनुसार, धर्मेंद्र के परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। बेटी पूनम की शादी 25 अप्रैल...