हरदोई, मई 8 -- टड़ियावां। थानाक्षेत्र के गांव भौरजा में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। एक सप्ताह बाद ही उसकी बेटी की शादी होनी है। भौरजा निवासी 45 वर्षीय प्रमोद का शव शुक्रवार की सुबह घर के बाहर छप्पर के नीचे फंदे से लटका हुआ देखा गया। भाई राजेश ने बताया कि प्रमोद खेतीबाड़ी करता था। उसकी बड़ी बेटी मानसी की शादी तय थी। 14 मई को बेनीगंज थाने के महीनकुंड गांव से बारात आनी थी। घर में शादी के लिए तैयारियां चल रही थीं। दहेज में उपहार स्वरूप देने के लिए उसने बाइक भी खरीदी थी। बेटी की शादी से पहले पिता के आत्महत्या करने के उठाए गए कदम से परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष इख्तियार हुसैन ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उसके परिवार में पत्नी कल्पना, बेटी मानसी और दो छोटे बेटे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...