कौशाम्बी, अप्रैल 2 -- चरवा थाने के कूड़ापुर मजरा सैयद सरावां गांव में पट्टीदार मारपीट कर शादी रुकवाने की धमकी दे रहे हैं। गुरुवार को महिला ने मामले की शिकायत सीओ से करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। कूड़ापुर मजरा सैयद सरावां गांव की अशीदा बेगम पत्नी शेबू शेख ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व पुरानी रंजिश को लेकर पट्टीदार गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट की थी। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पति शेबू शेख और बेटे अशु को भी पीट दिया था। आरोपी लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। महिला ने बताया कि उसकी बेटी की शादी 12 अप्रैल को तय है, लेकिन पट्टीदार शादी न होने देने की धमकी दे रहे हैं। शादी का कार्ड बांटने जाने पर भी लाठी-डंडा लेकर दौड़ा लेते हैं और टेंट व डीजे लगाने से रोकने की बात कह रहे हैं। गुरुवार को महिला ने पति के साथ सीओ कार्यालय जाकर घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.