गाज़ियाबाद, जनवरी 6 -- बहू के माता-पिता समेत चार लोगों पर केस 28 नवंबर 2024 को हुई घटना गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। संजयनगर सेक्टर-23 में रहने वाले व्यक्ति ने बेटी की शादी में पुत्रवधू के परिजनों पर मारपीट और हंगामा करने का आरोप लगाया। यह घटना 28 नवंबर 2024 को हुई। घटना को लेकर पांच जनवरी को मधुबन बापूधाम थाने में केस दर्ज कराया गया। पुलिस चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। संजयनगर सेक्टर-23 में रहने वाले ऋषिपाल सिंह का कहना है कि उनके बेटे का विवाह नौ दिसंबर 2022 को मोनिका के साथ हुआ था। 28 नवंबर 2024 को उनकी बेटी की शादी थी। आरोप है कि रात साढ़े दस बजे फेरों के दौरान बहू मोनिका के भाई, पिता, मामा, जीजा और मां उनके घर पहुंचे और कहासुनी और गाली गलौच की। विरोध करने पर उनके अलावा उनके बड़े बेटे अमित, बहू किरण और पत्नी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.