लखीमपुरखीरी, अप्रैल 8 -- लखीमपुर में इन दिनों शादी सहलगों का सीजन पूरे जोर पर है, लेकिन इस बार खुशियों के बीच गैस सिलेंडर की किल्लत ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। जिन घरों में शादियां तय हैं, वहां तैयारियों के साथ-साथ गैस की व्यवस्था एक बड़ी चुनौती बन गई है। पहले जहां रिश्तेदार शादी में नेग के रूप में नगद या उपहार देते थे, वहीं अब हालात ऐसे हो गए हैं कि लोग नेग के बजाय गैस सिलेंडर की मांग कर रहे हैं। शादी वाले परिवार अपने करीबी रिश्तेदारों से साफ तौर पर कह रहे हैं कि नेग देने की बजाय एक या दो गैस सिलेंडर उपलब्ध करा दें, जिससे शादी के दौरान भोजन व्यवस्था में कोई बाधा न आए। कैटरिंग से जुड़े लोग भी बिना गैस के इंतजाम के एडवांस बुकिंग लेने से बच रहे हैं, जिससे परेशानी और बढ़ गई है। स्थिति यह है कि कई परिवार जिला पूर्ति कार्यालय पहुंचकर शादी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.