अल्मोड़ा, दिसम्बर 16 -- उत्तराखंड के अल्मोड़ा में पीरआडी जवान को अपनी बेटी की शादी पर 25 हजार उधार नहीं मिले तो उसने गांव की ही एक महिला को मौत के घाट उतार दिया। 14 नवंबर को हुई महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस का कहना है कि महिला ने आरोपी की बेटी की शादी में देने का वादा किया था। वादा पूरा न होने पर वह बौखलाया हुआ था। मामूली विवाद में की गई इस हत्या ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। घटना अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा थाना क्षेत्र के गांव सांगड़ की है। मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि गांव निवासी 55 वर्षीय गंगा देवी की 14 नवंबर को हत्या कर दी गई थी। घटना की जानकारी अगले दिन मृतका के परिजनों को मिली, जिसके बाद 16 नवंबर को परिजनों की तहरीर पर लमगड़ा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.