बेटी की शादी तुड़वाने की धमकी, महिला ने थाने में लगाई गुहार
कौशाम्बी, जून 4 -- एक महिला ने पड़ोसी युवक पर बेटी की शादी तुड़वाने की धमकी देने, गाली-गलौज करने और परिवार को लगातार प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाना प्रभारी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। चरवा खुर्द निवासी कमला देवी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव का एक युवक आए दिन उनके परिवार को परेशान करता है। आरोप है कि वह उनकी बेटी की शादी तुड़वाने की धमकी देता है और विरोध करने पर गाली-गलौज के साथ जान से मारने की धमकी भी देता है। महिला का कहना है कि आरोपी की हरकतों से परिवार दहशत में है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने पहले भी उनके रिश्तेदारी में होने वाली शादियों और सगाई में व्यवधान डालने का प्रयास किया था। महिला के मुताबिक, आरोपी आए दिन उनके बच्चों और परिजनों के साथ अभद्रता करता है। बुधवार को महिला ने थाना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.