मुजफ्फरपुर, अप्रैल 16 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। बेटी की शादी के लिए खबड़ा निवासी अनिल ओझा 10 दिन के लिए जेल से छूटेगा। हाइकोर्ट ने उसके 10 दिनों के अंतरिम जमानत मंजूर की है। 17 अप्रैल को उसकी बेटी की शादी है। शादी के बाद 29 अप्रैल को उसे मुजफ्फरपुर अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश-9 के न्यायालय में आत्मसमर्पण करना होगा। इस दौरान सदर थाने के दो पुलिसकर्मी उसकी सुरक्षा और निगरानी के लिए उसके साथ रहेंगे। हाइकोर्ट से बुधवार को मिली अंतरिम जमानत के आदेश की प्रति मुजफ्फरपुर कोर्ट में शीघ्र भेजने का आदेश दिया गया है, ताकि इस आदेश के आधार पर अग्रेतर कार्रवाई की जा सके। बता दें कि अनिल ओझा हत्याकांड में आजीवन कारावास के तहत जेल में बंद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.