वाराणसी, दिसम्बर 3 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। काशी विद्यापीठ रोड निवासी ऋषि आहुजा को उनकी बेटी के नाम पर शेयर ट्रेडिंग में निवेश कर साइबर ठगों ने बरगलाया और 42.60 लाख रुपये की ठगी कर ली। साइबर थाने में केस दर्ज किया गया है। ऋषि आहूजा ने पुलिस को बताया कि जयपुर की प्योर प्राफिट कंपनी के कर्मचारी के तौर पर आकाश सिसोदिया नामक व्यक्ति ने संपर्क किया। कंपनी के शेयर ट्रेडिंग के स्कीम समझाए। ऋषि आहूजा ने उससे बताया किवह अपनी बेटी की शादी के लिए पैसा जुटा रहे हैं। तब उसने भावनात्मक रूप से कहा, सर चिंता मत कीजिए। आपकी बेटी की शादी अच्छे से होगी और आपको पैसों की कोई कमी नहीं पड़ेगी। उसकी बातों में आकर ऋषि आहूजा ने बातचीत निवेश के लिए बातचीत शुररू कर दी। एक अन्य व्यक्ति समीर उपाध्याय ने कंपनी का वरिष्ठ कर्मचारी बताते हुए प्रक्रिया से अगवत कराया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.