बेटी की शादी के लिए रखे थे रुपए, खाते से 14 लाख की ठगी
धनबाद, जुलाई 6 -- धनबाद। गोविंदपुर थाना क्षेत्र के नसीरुद्दीन से साइबर ठग ने 14 लाख रुपए की ठगी कर ली। बताया जा रहा है कि उनका मोबाइल गुम होने के बाद कई किश्तों में उनके खाते से रुपए की निकासी की गई। मामले में धनबाद साइबर थाना की पुलिस जांच में जुटी है। उन्होंने अपनी पुत्री की शादी के लिए रुपए रखे थे। बताया जा रहा है कि रुपए को कई बैंक खातों में ट्रांसफर कराया गया। पुलिस मनी ट्रेलिंग के आधार पर जांच में जुटी है। यह भी पढ़ें- Buxar News: मोबाइल गुम, बैंक खाता से 98 हजार रुपए की निकासी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.