आजमगढ़, अप्रैल 23 -- आजमगढ़, संवाददाता। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में गुरुवार की रात चोरों ने घर खंगाल दिया। दो दिन बाद 25 अप्रैल को बेटी की तिलक के लिए परिवार में तैयारी चल रही थी। चोर एक लाख रुपये नगदी के साथ लाखों के जेवर, कीमती सामान समेटकर फरार हो गए। इसके साथ ही पास के दो और घरों में घटना को अंजाम दिया।बिलरियागंज थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी जगदीश राम ने बताया कि उनकी बेटी की शादी तय है। 25 अप्रैल को तिलक लेकर जाना था। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था। घर में रिश्तेदारों के आने-जाने का माहौल था, लेकिन चोरों ने रात में उनकी सारी खुशियों पर पानी फेर दिया। यह भी पढ़ें- बंद मकान से जेवरात चोरी छत के रास्ते चोर घर में घुस गए। इसके बाद बाक्स की कुंडी तोड़कर उसमें रखा सोने-चांदी के जेवर, कीमती कपड़े, साड़ियां और तिलक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.