बेगुसराय, जून 25 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। जिले के मोहनपुर गांव में टीम साईं की रसोई ने एक जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी में सहयोग कर मानवता और सामाजिक सरोकार की अनूठी मिसाल पेश की है। इसकी अब चहुंओर चर्चा हो रही है। टीम साईं की रसोई के संस्थापक सदस्य अमित जायसवाल ने बताया कि सहयोग के तहत बेटी को विवाहोपयोगी सामग्री के रूप में पांच साड़ियां, तीन सूट, बर्तन सेट, डिनर सेट, हॉट पॉट, बेडशीट, श्रृंगार सामग्री, सैंडल, आयरन, पंखा, मिक्सी, वर के कपड़े, गले का सेट, ट्रॉली सहित कई आवश्यक वस्तुएं भेंट की गईं। इसके अतिरिक्त लगभग 150 बारातियों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई, ताकि विवाह समारोह सम्मानपूर्वक और खुशियों के साथ संपन्न हो सके। यह भी पढ़ें- बेटी की शादी के लिए टीम साईं की रसोई ने बढ़ाये हाथ रसोई टीम के खाद्य मंत्री पंकज कुमार, रौनक अग्...