कन्नौज, मार्च 29 -- कन्नौज। शहर के पकड़िया टोला मोहल्ले में रहने वाले एक वृद्ध दंपति साइबर ठगी का शिकार हो गए। रिटायर्ड महिला चिकित्सक ने अपनी छोटी बेटी की शादी के लिए पाई-पाई जोड़कर जो करीब 8 लाख रुपये की पूंजी इकट्ठा की थी, वह ऑनलाइन ठगों ने चंद दिनों में हड़प ली। घटना के बाद से परिवार सदमे में है और पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहा है। पीड़ित रमेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि वह एक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत रहे हैं और बिहार, झारखंड, दिल्ली व कर्नाटक सहित कई राज्यों में फर्टिलाइजर एवं सीमेंट कंपनियों में सेवाएं दे चुके हैं। उनकी पत्नी चंद्र किरण पेशे से चिकित्सक हैं और पति की कंपनी के अस्पताल में संविदा पर कार्य कर चुकी हैं। सन 2014 में जब रमेश चंद्र गुप्ता अपने पैतृक आवास कन्नौज आ गए तब उनकी पत्नी ने जिला अस्पताल में बताओ चिकित्सक ज्वाइन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.