रिषिकेष, अप्रैल 27 -- बेटी की शादी के लिए बैंक खाते में जमा चार लाख रुपये साइबर ठगों ने उड़ा लिए। महज एक कॉल के जरिए ठगों ने फोन हैक कर लिया, जिसके बाद अलग-अलग किश्तों में खाते से रकम कटती गई और शून्य तक पहुंच गई। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक सोनपाल निवासी जय राम विहार कॉलोनी गुमानीवाला ऋषिकेश ने सोमवार को तहरीर देकर बताया कि उनका बैंक खाता यूनियन बैंक की श्यामपुर शाखा में है। खाता मोबाइल नंबर से लिंक है, जिसका एटीएम कार्ड भी लिया हुआ है। यह भी पढ़ें- सावधान! डिजिटल जनगणना के नाम पर डाटा चोरी कर सकते हैं साइबर ठग बताया कि खाते में बेटी की शादी के लिए चार लाख 11 हजार 50 रुपये की धनराशि इकट्ठा की थी। बीते रविवार को दो अलग-अलग नंबरों से ...