बेटी की शादी के महज तीन दिन बाद अधेड़ की संदिग्ध मौत, मुंह से निकल रहा था खून
उरई, जून 23 -- कालपी। संवाददाता नगर के मुहल्ला नई बस्ती रामचबूतरा में सोमवार शाम एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के मुंह से खून आ रहा था। पुत्री ने पिता की मौत के लिए अपने चाचा पर आरोप लगाए हैं जिसकी महज तीन दिन पहले ही पिता ने शादी की थी।हाईवे किनारे स्थित नई बस्ती रामचबूतरा निवासी रामायण सिंह ने तीन दिन पहले ही कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सोहरापुर में अपनी पुत्री की शादी की थी। शादी के बाद वह घर पर अकेले थे। सोमवार शाम अचानक घर पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने देखा कि रामायण सिंह के मुंह से खून निकल रहा था। पिता की मौत की खबर मिलते ही पुत्री घर पहुंची। उसने अपने चाचा पर पिता की मौत का आरोप लगाया। सीओ राजेश कमल ने बताया कि मृतक के मुंह से खून का रिसाव हो रहा था जिससे मौत संदिग्ध लग रही है। पुत्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.