लखनऊ, मई 5 -- सरोजनीनगर, संवाददाता।सरोजनीनगर क्षेत्र में मंगलवार का दिन एक परिवार की खुशियों पर भारी पड़ा। यहां शाम को घर में बेटी सीमा की बारात आनी थी, सुबह साढ़े 07 बजे 60 वर्षीय पिता राम नरेश रावत की हृदय गति रुकने से मौत हो गई।मृतक के परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। बड़े बेटे ओमकार और बेटी रंजना की शादी पहले ही हो चुकी है, जबकि अनुज (22) अविवाहित है। सीमा की शादी बंथरा गांव से तय थी और मंगलवार शाम को ही बारात आनी थी, बताया जा रहा है कि राम नरेश रावत पिछले करीब पांच वर्षों से हृदय रोग से जूझ रहे थे। उनके तीन बार ऑपरेशन भी हो चुके थे, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर हो गई थी। ऐसे हालात में बेटी की शादी करना परिवार के लिए बड़ी चुनौती बन गया था। मृतक का अंतिम संस्कार मंगलवार दोपहर में कर दिया गया। गमगीन माहौल के बीच शाम को ...