हल्द्वानी, अप्रैल 13 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। बेटी की शादी का न्योता लेकर अपने गांव सुयालबाड़ी जाने के लिए निकले व्यक्ति की लाश संदिग्ध हालात में नैनीताल रोड स्थित भुजियाघाट के पास गधेरे में मिली है। मृतक डाक विभाग में पोस्टमैन के पद पर पवलगढ़ में तैनात थे और वर्तमान में बंदरजूड़ा, बैलपोखरा रामनगर में रहते थे। अगले हफ्ते ही उनकी बेटी की शादी होनी थी। मृतक भुजियाघाट कैसे पहुंचे और घटना कैसे घटित हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मृतक के फोन की सीडीआर निकाल जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।ज्योलीकोट और काठगोदाम पुलिस को शनिवार शाम सूचना मिली कि भुजियाघाट बाजार से कुछ दूरी पर नैनीताल की ओर एक व्यक्ति दस फीट गहरे गधेरे में गिरा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से व्यक्ति को बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस के माध्यम से डॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.