बेटी की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे पिता को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत
उरई, जून 12 -- सिरसाकलार। थाना क्षेत्र के ग्राम ऊद के बाहर गुरुवार रात बेटी की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे बाइक सवार पिता को तेज़ रफ्तार अज्ञात वाहन कुचलकर भाग निकला। इलाज के लिए ले जाते समय अधेड़ की मौत हो गई। हादसे की खबर से शादी वाले घर में मातम पसर गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज टक्कर मारकर भागे वाहन की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि सिरसाकलार थाना क्षेत्र के गांव ऊद निवासी 45 वर्षीय राजेंद्र सिंह पुत्र मन्नू सिंह की बड़ी बेटी अलका की 21 जून को शादी है। मृतक के मामा मोहर सिंह ने बताया कि गुरुवार को राजेंद्र सिंह रिश्तेदारों को शादी के कार्ड बांटने गए थे। यह भी पढ़ें- बेटी की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे पिता को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत देर शाम लौटते समय गांव के पास किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.