बुलंदशहर, फरवरी 28 -- औरंगाबाद थाना क्षेत्र में बेटी की शादी का सामान लेकर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की बेटी को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं, पिता की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। घर पर शादी की खुशियां मातम में बदल गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नरसेना थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर कलां निवासी सुरेश (50 वर्ष) पुत्र टीका नोएडा में छोले भठूरे की ठेली लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। उनकी पांच बेटी और एक बेटा है। पांच बेटियों में से तीन की शादी हो चुकी है। आगामी 11 मार्च को उनकी बेटी अंजलि की शादी थी। उन्होंने बेटी की शादी में दिया जाने वाला सामान नोएडा से ही खरीद लिया था। शनिवार की सुबह सुरेश की पत्नी बीना देवी और बेटा विकास, पुत्रवधू राखी पि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.