हजारीबाग, मार्च 5 -- इचाक प्रतिनिधि इचाक थाना क्षेत्र के भुसाई गांव निवासी महेंद्र सिंह 56 वर्ष पारा शिक्षक बेटी के शादी का कार्ड बांटने के क्रम में सड़क दुर्घटना में अपना दाहिना टूट कर अलग हो गया । उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की शादी 8 मार्च को होनी है। जिसका निमंत्रण कार्ड बांटने धनबाद गए थे। गोविंदपुर में भीड़भाड़ होने के चलते बाइक से उतरकर बाइक घूमां रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उनके दाहिने पैर में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उनका पैर काटकर अलग हो गया। घटना के बाद पुलिस गश्ती दल और मौजूद लोगों ने उन्हें पीएमसीएच में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रांची भेज दिया गया। रांची के डॉक्टरों ने स्थिति के गंभीरता को देखते हुए उनका दाहिना पैर को काटकर अलग कर दिया। घटना को लेकर घर वाले काफी चिंतित है। महेंद्र सिंह कारीमाटी सरक...