समस्तीपुर, नवम्बर 12 -- मोरवा। मन में तमन्ना थी कि बेटी को उपहार स्वरूप बाइक देकर खुशी खुशी विदा करने की। और शादी में आने वाले लोगों का स्वागत करने की लेकिन यह तमन्ना दिल में धरी की धरी रह गई। राजकुमार सहनी दुनिया को अलविदा कह गया। दस दिन पहले ही वह प्रदेश से कमाकर अपने बिटिया की शादी करने के लिए घर आया था। छठ का पर्व मनाने के बाद वह बेटी की शादी की तैयारी में जुट गया था। इसी क्रम में 30 अक्टूबर को वह बाइक खरीदने गया था। नई बाइक से वह अपने घर खुशी-खुशी लौट रहा था कि इंद्रवाड़ा बांध पर अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दिया। गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दस दिन बाद उसने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि 4 दिसंबर को इंद्रवारा पंचायत के वार्ड 13 निवासी बैजनाथ सहनी के बेटे राजकुमार साहनी के घर पर उसकी बेटी की शहनाई बजने वाली थी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.