गिरडीह, अप्रैल 29 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय थाना क्षेत्र की उदयपुर पंचायत के बेलडीह गांव में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब दुल्हन की विदाई के पूर्व दुल्हन की मां की मौत करंट लगने से हो गई। आनन-फानन में परिजनों ने दुल्हन की विदाई कर दी। इसके बाद दुल्हन की मां का अंतिम संस्कार किया गया। बेलडीह गांव में मंगलवार रात को मंटू वर्मा की बेटी सपना कुमारी की शादी थी। देवघर जिले के पिटहारा गांव से तामझाम के साथ बेलडीह गांव बारात पहुंची थी। बारातियों के स्वागत और खान-पान के बाद विवाह की रस्म शुरू कर दी गई। सपना का विवाह भी धूमधाम से हो गया। यह भी पढ़ें- लग्न पर मौसम का कहर, दिनेश्वरधाम मंदिर में अफरातफरी शादी को लेकर मंटू वर्मा के घर में अतिथियों और स्थानीय ग्रामीणों का जमावड़ा लगा हुआ था। सभी लोग शादी विवाह के रस्म में लगे हुए थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.