बांदा, मार्च 10 -- बांदा। संवाददाता नरैनी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी 40वर्षीय मिथलेश पत्नी काली चरन की बेटी की सोमवार को शादी थी। मंगलवार को मिथलेश अपनी बेटी को विदा कर रही थी। इसी बीच टेंट वाला टेंट का सामान खोल रहा था। उसने विजली का तार खोल कर नीचे गिरा दिया। मिथलेश बेटी को विदा करने के लिए बाहर निकली तभी उसका पैर जमीन पर पड़े तार के ऊपर पड़ गया। जिससे वह करंट की चपेट में आकर झुलस गई। मौके पर पहुंचे परिजनो ने उसे करंट से मुक्त कराया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.