गढ़वा, नवम्बर 22 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। गढ़वा थानांतर्गत सोह गांव में किशोरी की पिता द्वारा मार डालने की घटना से उसकी मां बेटी की मौत पर दर्द भी बयां नहीं कर पा रही हैं। उसके आखों के आंसू सूख गए हैं। न रो पा रही है न कुछ कह पा रही है। मृतका की मां बताती है कि उसकी तबीयत खराब है। पति इलाज कराने गुरुवार को लेकर सदर अस्पताल गए थे। वहां से इलाज कर दोपहर करीब दो बजे घर लौटे। उस समय बेटी घर पर नहीं थी। बेटी को घर पर नहीं पाकर पिता आवाज लगाई, ताकि आसपास हो तो आ जाए। काफी देर तक जब नहीं आई तो पति गांव में खोजने निकल गए। करीब एक घंटे तक आसपास में खोजने पर भी नहीं मिली। उसी क्रम में जानकारी मिलने के बाद गांव के एक युवक के घर जाकर पूछताछ की। वह उसके घर में ही मिली। यहीं से मामला बिगड़ गया। घटना से गांव के लोग भी हतप्रभ हैं। मृतका के बड़े चाचा ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.