प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 29 -- हीरागंज। बाघराय थाना क्षेत्र के उमरापट्टी गांव निवासी जितेंद्र प्रताप उर्फ बबलू सिंह ने महेशगंज पुलिस को तहरीर दी। छह अप्रैल की शाम करीब 4:30 बजे वह अपनी 22 वर्षीय बेटी भावना सिंह के साथ महेशगंज बाजार जा रहा था। वह गंगा एक्सप्रेस-वे के समीप सड़क किनारे स्कूटी खड़ी कर लघुशंका करने लगा। तभी तेज रफ्तार बेकाबू डंपर चालक ने दूर खड़ी उसकी बेटी भावना सिंह को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पीड़ित जितेन्द्र प्रताप सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.