फरीदाबाद, जुलाई 24 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। सेक्टर-9 में छत से गिरकर जान गंवाने वाली बिहार की सरकारी शिक्षिका की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका के पिता सुधीर कुमार शर्मा ने सेक्टर-8 थाना पुलिस को संशोधित शिकायत देकर ससुरालियों पर आरोप लगाया है। सुधीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी को उसकी दो जेठानियां पूनम शर्मा और रीणा शर्मा लंबे समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित करती थीं। इसी प्रताड़ना से परेशान होकर उनकी बेटी ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने दोनों महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है。

पिछले सप्ताह हुई थी मौत पिता ने बताया कि उन्हें 17 जुलाई को सर्वोदय अस्पताल से सूचना मिली थी कि सेक्टर-9 निवासी रीतू शर्मा छत से गिर गई हैं। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसक...