भागलपुर, मार्च 9 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता बेटी की बीमारी और जॉब छूटने से परेशान युवक जितेंद्र ने आत्महत्या कर ली। तिलकामांझी थाना क्षेत्र के जवारीपुर में रहने वाले 30 साल के जितेंद्र सिंह का शव रविवार की सुबह कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर तिलकामांझी पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के परिजन ने बताया कि जितेंद्र की दो साल की बेटी चमकी बीमारी से पीड़ित थी। पिछले डेढ़ साल से उसके इलाज में लाखों रुपये खर्च हो चुके थे। बेटी के इलाज की वजह से ही जितेंद्र की नौकरी भी छूट गई थी। इस वजह से जितेंद्र परेशान रहता था। घटना के समय जितेंद्र की पत्नी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में अपने मायके में थी।शनिवार को खाकर सोने गया, सुबह पिता पैसे मांगने पहुंचे तो पता चलाघटना को लेकर जितेंद्र के पिता प्रमोद और मां अ...