प्रधान संवाददाता, अप्रैल 25 -- बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। जमुई से शनिवार को आने वाली बारात की तैयारी चल ही रही थी कि इससे पहले ही गुरुवार देर रात पिता की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पटना की बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के कुम्हार गली निवासी और पटना पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी सुरेश तिवारी के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। शुक्रवार को पुलिस लाइन में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जिसके बाद बांसघाट पर अंतिम संस्कार किया गया।2009 बैच के सिपाही थे सुरेश तिवारी पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी सुरेश तिवारी (52 वर्ष) मूल रूप से मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर गांव के निवासी थे। वे 2009 बैच के सिपाही थे। उन्हें ब्लड प्रेशर और शुगर की बीमारी थी। करीब ढाई साल पहले उनके शरीर के दाहिने हिस्से में लकवा मार गया था, जिसके बाद उनका नियमित इलाज...