बेटी की बलि देने के आरोप में पिता को पीटा, लाया था 75 हजार के कपड़े
कानपुर, अप्रैल 7 -- -भाई ने मकान निर्माण को दिए थे 75 हजार रुपये कानपुर दक्षिण, संवाददाता। बिधनू में मानसिक रूप से विक्षिप्त पिता को लोगों ने बेटी की बलि देने के प्रयास के आरोप में पकड़कर पीट दिया। पिता इससे पहले बेटी को 75 हजार रुपये के कपड़े, झूला और नया सूटकेस दिलाकर लाया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को उसके चाचा-चाची को सौंप दिया।औंधा निवासी राहुल सैनी बिधनू कस्बा में रामगंगा नहर किनारे नया मकान बनवा रहे हैं जबकि बड़ा भाई सौरभ मकान का निर्माण कार्य देख रहा है। सौरभ मानसिक रूप से विक्षिप्त भी है। बीते शनिवार को लोगों ने नहर के पास सौरभ की बेटी को रोते हुए देखा। घटना के वक्त सौरभ महिलाओं के कपड़े पहने था। इस पर लोगों ने उसे तांत्रिक समझ कर बेटी की बलि देने का आरोप लगाकर पीट दिया। सौरभ के पास बेटी के नए कपड़े, एक झूला और सूटकेस भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.