देहरादून, सितम्बर 23 -- उत्तराखंड के सेलाकुई से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पर बेटी के बर्थडे में पड़ोसी को ना बुलाए जाने को लेकर हुए विवाद के बाद एक शख्स ने पड़ोसी की चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। इस वारदात के सिलसिले में 25 साल के एक व्यक्ति जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शख्स ने ही अपनी बेटी के पहले जन्मदिन की पार्टी में पड़ोसी राजपाल को नहीं बुलाया था, जिसके बाद उसके द्वारा आपत्ति जताए जाने के बाद दोनों में जोरदार बहस हुई और फिर युवक ने उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने बताया कि राजपाल से उसका विवाद था इसी वजह से उसने उसे नहीं बुलाया था। वारदात की जानकारी देते हुए देहरादून के सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (SSP) प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि राजपाल और जितेंद्र कुमार जामनपुर में एक ही बिल्डिंग में किराएदार के त...