रांची, जनवरी 30 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सेवानिवृत्त सेना के जवान ने अपनी 25 वर्षीय पुत्री की गुमशुदगी को लेकर 28 जनवरी को ग्रामीण एसपी, रांची को आवेदन दिया है। आवेदन के अनुसार, 12 जनवरी की सुबह से घर से युवती लापता है उसी दिन से पड़ोस का कुलदीप उरांव भी गायब है। दोनों के मोबाइल बंद होने के कारण अनहोनी की आशंका जताई जा रही है। पीड़ित आरोप है कि रातू थाना में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने बताया कि आरोपी कुलदीप उरांव का रातू थाना के चालक के साथ अच्छे संबंध हैं जिस कारण पुलिस कार्रवाई करने से बच रही है। थक-हारकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीण एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.