रायबरेली, मई 17 -- रायबरेली। राही विकास खंड के अयासपुर डीही निवासी राजू पासी के घर में आग लग गयी। जिससे उसका सारा सामान जल कर खाक हो गया। घटना की जानकारी होने पर सपा के प्रदेश के सचिव डा.शशिकांत शर्मा पीड़ित परिवार से मिले। उन्होंने पीड़ित परिवार को खाद्य सामग्री एवं आर्थिक सहयोग किया। साथ ही पीड़ित की बेटी की पढ़ाई में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...