पीलीभीत, फरवरी 10 -- पूरनपुर, संवाददाता। बेटी की शादी की तैयारियों के बीच मां दुनिया से चल बसी। इससे शादी की खुशियां मातम में बदल गई। पहले बेटी की डोली विदा हुई उसके बाद मां की अर्थी उठी। खुशियों के बीच पसरे इस मातम ने सभी को झकझोर दिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव सबलपुर के रहने वाले फूलचंद की बेटी की बारात मंगलवार को आनी थी। सोमवार को परिजन उसका तिलक चढ़ाने जा रहे थे। घर में शादी की तैयारियों के साथ ही तिलक चढ़ाने की भी रस्में की जा रहीं थी। इस दौरान फूलचद की पत्नी की हालत बिगड़ गई। जब तक परिजन उन्हें उपचार के लिए ले जाते उनकी मौत हो गई। इससे शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। शादी की खुशी में शामिल होने आए नाते रिश्तेदार सिहर उठे। घर में महिला का शव पड़े होने के दौरान चंद लोगों ने वर पक्ष के घर पहुंचकर तिलक चढ़ाने की औपचारिकताएं पूरी कीं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.