देवरिया, फरवरी 13 -- भलुअनी, हिन्दुस्तान संवाद। जिले के भलुअनी थाना क्षेत्र के चतुरी गांव में बेटी की डोली उठने से पहले एक पिता ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि अभी कारणों का पता नहीं चल पाया है। उधर जिस परिवार में मंगलगीत हो रहे थे, वहां घटना के बाद चीत्कार मच गया। गांव के संजय तिवारी (52) पुत्र भूप नारायण की बेटी नैना की शादी तय थी। 21 फरवरी को तिलक जाना था, जबकि 24 फरवरी को बारात आने वाली थी। परिवार के साथ ही पट्टीदार भी शादी की तैयारी में जुटे थे। रिश्तेदार भी आने लगे थे और परिवार में मंगलगीत भी होने लगा था। अचानक दोपहर को संजय तिवारी कहीं से आए और अपने कमरे में अंदर से फाटक बंद कर लिए। कुछ देर तक फाटक नहीं खुला तो परिवार के लोगों ने आवाज लगाई, लेकिन अं...