बेटी की डोली उठने से पहले उठ गई पिता की अर्थी
बांका, मई 1 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर थाना क्षेत्र के बीरमा गांव में बेटी की डोली उठने से पहले पिता की अर्थी उठते देख जहां परिजनों में कोहराम मच गया वहीं गांव के लोगों की आंखें भी नम हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीरमा गांव के विकास तांती (40) बुधवार की रात में गांव के ही ज्योतिष तांती तथा अपने साला रजौन थाना क्षेत्र के मड़नी गांव के मिथिलेश तांती के साथ एक ही बाइक से रजौन के ही चिलकावर डुमरिया गांव बारात गए थे। देर रात तीनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे। खैरा मोड़ के समीप पहुंचते ही अचानक एक ट्रक अनियंत्रित हो गई तथा बाइक को धक्का मार दिया। इस दुर्घटना में विकास तांती एवं मिथिलेश तांती की मौत हो गई तथा ज्योतिष तांती गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर गांव के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.