बांदा, अप्रैल 10 -- बांदा। गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बेटी का कब्र खुदवाकर पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की है। बताया कि पति परदेश मे रहकर मजदूरी करते हैं। वह और उसकी बेटी घर मे रहती है। उसके तीन बेटे भी बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। कहा कि 15 दिन पहले एक युवक उसके घर आया था। झोपड़ी मे छुपकर बैठा था। रात में लघु शंका के लिए उठी मेरी आहट पाकर युवक भागना चाहा तो उसे पकड़ा तो धक्का देकर भाग निकला। उसका अंडर वियर वहीं छूट गया। बेटी से पूछा तो बताया कि आए दिन छेड़खानी करता है। जबरन बलात्कार करता है। मना करने पर जानमाल की धमकी देता है दूसरे दिन उसके माता पिता से शिकायत की तो धमकी देते हुए कहा कि लड़के के खिलाफ कार्रवाई की तो तुम्हारी लड़की को उठवा लेंगे। इसके बाद दो अप्रैल की रात वह फिर से अपने साथी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.