बेटी का हाल जानने पहुंचे पिता पर हमला, पांच के खिलाफ मुकदमा
मुजफ्फर नगर, जून 15 -- खतौली। रतनपुरी थाना क्षेत्र के अम्बरपुर गांव में बेटी का हालचाल जानने उसकी ससुराल पहुंचे पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के नावला गांव निवासी अजीत पुत्र नेपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने करीब छह वर्ष पूर्व अपनी बेटी की शादी अम्बरपुर गांव निवासी मुन्ना के साथ की थी। आरोप है कि विवाह के बाद से उसकी बेटी को ससुराल पक्ष द्वारा लगातार परेशान किया जा रहा था। इसी संबंध में वह करीब एक सप्ताह पूर्व बेटी की ससुराल पहुंचा और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया।आरोप है कि बातचीत के दौरान कहासुनी बढ़ गई और ससुराल पक्ष के लोगों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.